आपने इनकम टैक्स न देने वालों पर पेनाल्टी लगने के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन शायद आपको पता नहीं होगा कि अब तक सबसे ज्यादा पेनाल्टी या जुर्माना किस पर लगा है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस पर लगने वाला है सबसे ज्यादा जुर्माना।
यह शख्स और कोई नहीं पुणे का कारोबारी हसन अली खान है जिस पर आरोप है कि उसने एक लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा की राशि छुपाकर विदेशों में रखा हुआ है। रेस के घोड़े दौड़ाने वाले हसन अली ईडी की हिरासत में है और उसकी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उस पर भारी भरकम जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हसन अली पर कम से कम 30,000 करोड़ रुपए का जुर्माना करने जा रहा है। इसके लिए वह हसन अली के जेल से निकलने का इंतज़ार कर रहा है। उसके जेल से निकलने के बाद उसे डिपार्टमेंट अपने सामने बुलाकर आरोप मढेगा। इसके बाद ही पेनाल्टी लगाई जाएगी। समझा जाता है कि इनकम टैक्स ने गणना कर ली है और वह 30,000 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाने की तैयारी में है।
अब तक भारत में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स का जुर्माना कोलकाता के व्यापारी काशीनाथ तापड़िया पर लगाया जा चुका है। उन पर 20,000 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई गई है। उन पर यह नोटिस खान के साथ संबंधों के कारण लगा है। उनके पास कागजात मिले हैं जिससे संबंधों की पुष्टि होती है।
No comments:
Post a Comment